11 वीं की छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म

11 वीं की छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म

Jul 04, 2024 - 10:15
0 1.4k
11 वीं की छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म

block-350 block-350

कर्नाटक के कोलार जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक निजी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की ने स्कूल परिसर में ही बच्चे को जन्म दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने महिला शौचालय में बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस के अनुसार लड़की और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लड़की के माता-पिता ने बाद में कोलार महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिवार के अनुसार ही उन्होंने शिकायती पत्र दिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की और लड़का पिछले दो सालों से रिलेशनशिप में थे। लड़की गर्भवती थी, लेकिन यह अभी भी रहस्य बना हुआ है कि परिवार को गर्भावस्था का पता कैसे नहीं चला और उसने यह जानकारी क्यों छिपाई। लड़की के हाव भाव देखकर भी किसी को शक भी नहीं हुआ। और वह 9 महीने की गर्भवती होने तक किसी घर वाले ने कोई जानकारी नही की।

लड़की बच्चे को जन्म देने के बाद ठीक हो रही है, इसलिए हम एक महिला काउंसलर की मदद से उससे बाद में बात करेंगे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना) के तहत मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा ये मामला नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद दर्ज किया गया था, लेकिन कथित अपराध नौ महीने पहले हुआ था और इस मामले में नए कानून लागू नहीं होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User