शादी के तीन माह बाद ही युवक नें फांसी लगाकर दी जान

Jul 01, 2024 - 20:27
0 120
शादी के तीन माह बाद ही युवक नें फांसी लगाकर दी जान

block-350 block-350

शादी के तीन माह बाद ही युवक नें फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद/अमृतपुर। विवाह के तीन महीने बाद ही युवक नें फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| थाना क्षेत्र के गांव पश्चिमी अमैयापुर निवासी 22 वर्षीय रमाकांत पुत्र सुखपाल दिल्ली में नौकरी करता था| उसका 18 अप्रैल 2024 को उसका विवाह राम कांति निवासी हरदोई के साथ हुआ था |

सोमवार सुबह चार बजे अपने घर आया वहीं 8 बजे सुबह पिता के साथ खेत में चला गया| पिता नें राजपुर से ट्रैक्टर से डीजल मंगवाया था जो लेकर पंहुचा| उसके बाद रमाकांत ने बकेना के पेंड पर नारियल की रस्सी से फांसी लगा ली| उसी दौरान सुखपाल नें पुत्र को नीचे उतारा और उपचार के लिए ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

माँ अतरकली व पत्नी रामकांति का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| चौकी इंचार्ज विमल कुमार के द्वारा पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User