Firozabad : भाभी की आशिक़ी में अंधा देबर, 2 बेटियों का बाप और ..!

Jun 14, 2024 - 16:13
0 610
Firozabad : भाभी की आशिक़ी में अंधा देबर, 2 बेटियों का बाप और ..!

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में भाभी और देवर के बीच प्रेम कहानी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दो बेटियों के पिता को अपनी भाभी से प्यार हो गया। भाभी के लिए वो इस तरह पागल हो चुका है कि पत्नी को तलाक देने चाहता है। इस मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पथवारी रोड निवासी युवती का विवाह वर्ष 2004 में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में हुआ था।

शादी के बाद उसके दो बेटियां भी हुई हैं। विवाहिता को कुछ दिनों बाद जानकारी हुई कि उसके पति के अपनी भाभी से ही अवैध संबंध हैं। जिसके चलते पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। अब आरोपी पति अपनी पत्नी से तलाक मांग रहा है।

तलाक न देने पर आरोपी पति रत्नेश, ससुर शम्भूनाथ, सास मोहिनी, जेठ रीतेश एवं तीन अन्य लोकगों ने शिकोहाबाद आकर पीड़ित परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए तलाक न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने महिला थाने में इस घटना का मुकदमा दर्ज कराया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User