कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पत्नी को तमंचे से गोली मारकर घायल कर देने की घटना में वांछित आरोपी पति 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Jun 13, 2024 - 14:38
0 24
कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पत्नी को तमंचे से गोली मारकर घायल कर देने की घटना में वांछित आरोपी पति 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार

block-350 block-350

कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पत्नी को तमंचे से गोली मारकर घायल कर देने की घटना में वांछित आरोपी पति 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार

घटना का विवरण- दिनांक 12.06.2024 को वादी भोजराज सिंह पुत्र भीकम सिंह निवासी ग्राम सराय थाना बागवाला जनपद एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री को उसके पति द्वारा जान से मारने की नियत से तंमचे से गोली मारकर घायल कर दिया गया है।

प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया।तथा वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 215/2024 धारा 307 भा.द.वि बनाम अशोक कुमार पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना स्तर पर अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र कृपाल सिह नि० ग्राम खेरिया कलां थाना कोतवाली देहात जनपद की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्त को 12 घण्टे के अंदर जिरसमी नहर से समय करीब 11.35 बजे घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा तथा 03 खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

 गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता - 1. अशोक कुमार पुत्र कृपाल सिह नि० ग्राम खेरिया कलां थाना कोतवाली देहात जनपद एटा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User