कासगंज: पिता कासगंज जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच गाजीपुर के लिए रवाना अव्वास ,पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा में शामिल होगा बेटा अब्बास

Jun 08, 2024 - 19:27
0 13
कासगंज: पिता कासगंज जेल से कड़ी  सुरक्षा के बीच गाजीपुर के लिए रवाना अव्वास ,पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा में शामिल होगा बेटा अब्बास

block-350 block-350

कासगंज जिला जेल में निरुद्ध माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का विधायक पुत्र अब्बास अंसारी अपने पिता की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए गाजीपुर के लिए भेजा गया है। शनिवार की दोपहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अब्बास अंसारी को गाजीपुर के लिए रवाना किया गया है। गाजीपुर में अब्बास अंसारी 9,10,11 जून तक रह कर अपने पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा में शामिल रहेगा।सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नौ से 11 जून तक पैरोल मिली है। वह तीन दिन तक गाजीपुर में रहेगें। 12 जून का कासगंज जिला जेल में वापस लाया जाएगा। इसके लिए अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थीं, जो मंजूर हो गई थीं। वह 12 जून को पुन: पुलिस कासगंज जिला जेल में लेकर आएगी। अब्बास अंसारी के वकील केशव मिश्रा ने बताया कि जिला जेल से एक बजे पुलिस गाजीपुर के लिए लेकर रवाना हुई है। अपने पिता की प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।शाम पांच बजे तक अब्बास अंसारी को उनके परिवार के लोगों से मिलने दिया जाएंगा। छह बजे के बाद उनको गाजीपुर जेल में रखा जाएंगा। 12 जून को उन्हें दोबारा कासगंज जेल में शिप्ट कर दिया जाएंगा। अब्बास अंसारी को शनिवार की दोपहर एक बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य गाजीपुर के लिए भेजा गया है। वह 11 जून को गाजीपुर में रहेगा, 12 जून को दुबारा कासगंज जिला जेल में लाकर सिफ्ट किया जाएंगा- विजय विक्रम सिंह जेल अधीक्षक कासगंज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User