बनी हैवान, मगरमच्छों से भरी नहर में फेंक आई 6 साल का बेटा

May 06, 2024 - 09:13
0 336
बनी हैवान, मगरमच्छों से भरी नहर में फेंक आई 6 साल का बेटा

block-350 block-350

उत्तर कन्नड़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 32 साल की महिला ने अपने 6 साल के बेटे को नहर में फेंक दिया। काली नदी से निकनले वाली उस नहर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं।

बाद में बच्चे के अंग मगरमच्छ के जबड़े में फंसे पाए गए। पुलिस का कहना है कि पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने यह क्रूर कदम उठाया। घटना दांडेली तालुक के हालामाडी गांवकी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला सावित्री और उसके पति रवि कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक ये दंपती अकसर अपने बच्चे की दिव्यांगता को लेकर लड़ा करते थे।

उनका 6 साल का बेटा जन्म से ही गूंगा और बहरा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, शनिवार को उनका झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ा कि महिला ने बेटे को नहर में फेंक दिया। इसके बाद मगरमच्छों ने बच्चे को शिकार बना लिया। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड डाइवर्स की टीम के साथ पुलिस नहर के पास पहुंची। तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

अंधेरा होने की वजह से पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। रविवार को सुबह 9 बजे के आसपास एक मगरमच्छ के जबड़ों में फंसा बच्चे का शव पाया गया। पूरे शरीर पर गहरे घाव थे। पुलिस ने बताया, दंपती के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 आरोपी शख्स राजमिस्त्री के सहयोगी के तौर पर काम करता है। वहीं महिला घरों में काम करती है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User