एटा की जेल में सजा अफ्ता की लाश पंखे पर लटकी मिली? हत्या या आत्महत्या

Apr 30, 2024 - 21:28
0 23
एटा की जेल में सजा अफ्ता की लाश पंखे पर लटकी मिली? हत्या या आत्महत्या

block-350 block-350

UP : एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत जिला कारागार में एक कैदी का शव सोमवार रात फंदे पर लटका मिला। इससे कारागार में हड़कंप मच गया। करीब तीन साल पहले उसे पोक्सो एक्ट के तहत 20 साल की सजा अदालत ने सुनाई थी।

इससे पहले वह 3 साल की सजा काट चुका था बाद में अपराध करने पर दोबारा जेल गया और 20 साल की सजा हुई थी। सूचना पर पहुंचे परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली नगर के हिंदूनगर निवासी करीब 25 वर्षीय साजिद 27 अक्तूबर 2021 से जिला कारागार में बंद था।

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में अदालत उसे दोषी ठहरा चुकी थी। शनिवार की रात करीब 9 बजे उसका शव जिला कारागार की पाकशाला में लगे पंखे पर लटका देखा गया। अपने अंगोछे से उसने फंदा बनाकर कसा था। वह बैरक नंबर 8 व 9 पर लंबरदार की ड्यूटी कर रहा था। सूचना मिलते ही कारागार के अधिकारी वहां पहुंचे। इसके बाद सूचना उसके परिजन को दी गई।

मौके पर पहुंचे परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। मृतक की चाची शबाना ने बताया कि रात लगभग 9:30 बजे हमें सूचना मिली कि साजिद की मौत हो गई है। इसके बाद हम सब लोग जेल पहुंचे। भाई फिरोज खान ने कहा कि साजिद आत्महत्या नहीं कर सकता। मौके पर भी आत्महत्या जैसी स्थिति नहीं लग रही थी। मामले की जांच होनी चाहिए। इस दौरान मौके पर मुस्लिम समाज के नेता भी पहुंच गए।

पुलिस से नोकझोंक भी हुई। अधीक्षक ने जांच के लिए बोला है। देखते हैं जाँच क्या रंग लाएगी। जेल में अब तक हुई मौतों पर प्रसाशन चुप्पी क्यों साध लेता है। चप्पे चप्पे पर कैमरे और सुरक्षा गार्ड व कैदी घूमते रहते हैं फिर भी जेल में हत्या या आत्महत्या होती रहती है। साजिद की मौत पंखे पर लटककर हुई है किसी से नहीं देखा फाँसी लगाते? जेलर और अधीक्षक के बगैर जेल में परिंदा भी पैर नहीं मार सकता इनकी इच्छा के बगैर फिर..?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User