पत्नी के सामने माँ को युवक ने दे दिए रुपये, गुस्साई पत्नी 2 बच्चों के लेकर कूद गई कुंए में

Apr 30, 2024 - 08:30
0 280
पत्नी के सामने माँ को युवक ने दे दिए रुपये, गुस्साई पत्नी 2 बच्चों के लेकर कूद गई कुंए में

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला के पति ने अपनी मां को 200 रुपये दे दिए थे, जिससे गुस्साई महिला ने अपने दो बच्चों को कमर से बांध कुएं में छलांग लगा दी।

 फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। घटना चित्रकूट जिले के मानिकपुर की है. यहां ऊंचाडीह के मजरा की झलमल कॉलोनी में साबित और अंजू अपने परिवार के साथ रहते थे. दोनों को दो बच्चे थे, इनमें एक 8 महीने का लड़का था, जिसका नाम सुदीप और दूसरे बच्चे का नाम सुधीर(उम्र 3 साल) है।

पति के मुताबिक, उसकी नानी की तबियत खराब थी. इस दौरान उसने अपनी मां को नानी के यहां जाने के लिए 200 रुपये दिए थे. किया था झगड़ा यह बात अंजू को नागवार गुजरी. पति की माने तो अंजू ने इस बात पर झगड़ा किया था. दोनों के बीच काफी देर तक कहा-सुनी हुई थी, जिसके बाद साबित अपनी दवा लेने के लिए मानिकपुर अस्पताल चला गया था।

शाम को जब घर पहुंचा तो उसे बच्चे और पत्नी नहीं दिखे, जिसके बाद उसने आसपास इलाके में खोज की लेकिन तीनों कहीं नहीं मिले। साबित ने इलाके में लोगों से पूछताछ की तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को कमर से बांध कुएं में कूद गई. यह सुन साबित कुएं के पास पहुंचा तो उसने देखा कि स्थानीय लोग तीनों के शव बाहर निकाल चुके थे।

यह देख साबित के पैरों तले जमीन खिसक गई. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है.वहीं, घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User