अलीगढ़: चुनाव ड्यूटी पर आए सिपाही का मोबाइल छीनकर ले भागे बदमाश

Apr 22, 2024 - 16:42
0 24
अलीगढ़: चुनाव ड्यूटी पर आए सिपाही का मोबाइल छीनकर ले भागे बदमाश

block-350 block-350

अलीगढ़। 21 अप्रैल की शाम करीब चार बजे गगन पब्लिक स्कूल के पास एक सिपाही का मोबाइल छीनकर बदमाश ले भागे। कंट्रोल रूम में दी गई सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

थाना पुलिस के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है। लोकसभा चुनाव के लिए आजमगढ़ जनपद से आए पुलिस कर्मी गगन पब्लिक स्कूल में ठहरे हैं। इसी टीम में सिपाही राकेश कुमार भी शामिल हैं।

राकेश कुमार के अनुसार शाम करीब चार बजे स्कूल के बाहर सड़क किनारे टहलते हुए वह अपने परिवार के साथ मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान अपाचे सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले। वह शोर मचाते हुए कुछ दूर तक दौड़े, लेकिन बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे।

साथी सिपाही के मोबाइल के जरिये उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचना दी पीआरवी 742 पर तैनात पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव के अनुसार सिपाही राकेश ने तहरीर दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User