लव मैरिज के बच्चा पैदा करने को लेकर पति-पत्नी हुई घमासान, बुलानी पड़ी पुलिस

Apr 18, 2024 - 08:06
0 608
लव मैरिज के बच्चा पैदा करने को लेकर पति-पत्नी हुई घमासान, बुलानी पड़ी पुलिस

block-350 block-350

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी।

 यह घटना जिले के पनकी थाना क्षेत्र का है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयाश शुरू कर दिया है। आरोपित ने चार साल पहले ही युवती से लव मैरिज की थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुंजन गुप्ता का अपने पहले पति से तलाक हो गया था।

 वह पनकी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। इसी मकान के ऊपर वाले फ्लोर पर शिव नाम का लड़का रहता था, जिससे गुंजन को उससे प्यार हो गया और फिर दोनों ने एक-दूसरे से शादी रचा ली. शिवा रायबरेली का रहने वाला है. वहीं इस बीच कुछ दिनों से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था. देर रात तक वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करता रहता था, जिसका गुंजन ने विरोध करना शुरू कर दिया।

शादी के इतने साल होने के बाद भी दोनों को बच्चा नहीं हुआ था. इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो शिवा ने चाकू मार-मार करके गुंजन की हत्या कर दी। गुंजन के शरीर पर करीब एक दर्जन से अधिक जख्म के निशान थे. हत्या के बाद उसके शव को कमरे में रखकर फरार हो गया।

जब सुबह के वक्त घर का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो देखा कि गुंजन का शव पड़ा हुआ था. पुलिस ने शिवा के किलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हत्या की तफ्तीश शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User