Etah News: हिस्ट्रीशीटर शस्त्र फैक्ट्री चलाते गिरफ्तार, 33 बने- अवैध शस्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

Etah Breaking News: हिस्ट्रीशीटर शस्त्र फैक्ट्री चलाते गिरफ्तार, 33 बने- अवैध शस्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

Apr 12, 2024 - 18:06
 0  10

जनपदीय पुलिस की लगातार तीसरी बड़ी कार्यवाही, माह अप्रैल में तीसरी अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक शातिर हिस्ट्रीशीटर शस्त्र फैक्ट्री चलाते गिरफ्तार, 33 (25बने-08अधबने) अवैध शस्त्र तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद।

घटना तथा गिरफ्तारी का विवरण -

 दिनांक 12.04.2024 को थाना निधौली कलां पुलिस तथा जनपदीय स्वाॅट व सर्विलांस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही में समय प्रातः करीब 05.45 बजे एक शातिर अवैध असलहा तस्कर पूरन जो थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस का हिस्ट्रीशीटर है को 23 अवैध तमंचा 315 बोर बने, एक अवैध रायफल 315 बोर बनी, 01 अवैध पौनिया 315 बोर बनी, 08 तमंचा अधबने, 02 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर, 04 नाल 12 बोर व 09 नाल 315 बोर तथा भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ ग्राम नगला गोदी ईशन नदी के पुल से थोड़ी दूर सुनसान झाड़ियों में से गिरफ्तार किया गया है तथा एक अभियुक्त झाड़ियों का सहारा लेकर भाग निकला। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना निधौलीकलाॅ पर मुअसं- 65/2024 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है साथ ही मौके से फरार अभियुक्त कमलेश की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य -

1. अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो पूर्व में अन्य जनपदों से भी अवैध शस्त्र फैक्ट्री़ के मामलों में जेल जा चुके हैं। 

2. अभियुक्तगण पुराने तथा खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करते हैं

3. अभियुक्तगण सिकन्द्राराऊ, जलेसर, कासगंज, एटा तथा आसपास के जनपदों में तमंचे बनाकर बेचने का कार्य करते हैं और तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -

1. पूरन पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम भिसी मिर्जापुर थाना सिकन्द्राराऊ जिला हाथरस (पूर्व एचएस -132ए थाना सिकन्द्राराऊ हाथरस) 

फरार अभियुक्त का नामपता -

 1. कमलेश पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम भिसी मिर्जापुर थाना सिकन्द्राराऊ जिला हाथरस (पूर्व एचएस -63ए थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस)

 गिरफ्तार अभियुक्त पूरन का आपराधिक इतिहास -

1. मुअसं- 002/11 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट 41/102 सीआरपीसी व 411 भादवि व 207 एम0वी0 एक्ट थाना बरला जनपद अलीगढ़

 2. मुअसं- 456/15 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस

3. मुुअसं- 315/15 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस 

4. मुअसं- 65/2024 धारा 3/5/25 आम्र्स एक्ट थाना निधौलकलाॅ एटा

फरार अभियुक्त कमलेश का आपराधिक इतिहास -

1. मुअसं- 811/17 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस 

2. 65/17 धारा 3/5/25 आम्र्स एक्ट थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस

 3. मुअसं- 65/2024 धारा 3/5/25 आम्र्स एक्ट थाना निधौलकलाॅ एटा

बरामदगी -

1. 23 तमंचे 315 बोर बने 2. 01 रायफल देशी 315 बोर बनी 3. 01 पोनिया 315 बोर बनी 4. 08 तमंचे अधबने 5. 02 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर 6. 04 नाल 12 बोर व 09 नाल 315 बोर 7. भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -

1. प्रभारी निरीक्षक श्री जे0पी0अशोक (थाना निधौली कलां पुलिस)

2. निरीक्षक अपराध श्री गोविन्द सिंह

 3. उ0नि0 श्री मनोज कुमार

 4. का0 1434 वीरेन्द्र कसाना

5. का0 233 आशीष कुमार 6. का0 800 नीरज कुमार 7. उ0नि0 एस0के0 निगम (प्रभारी स्वॉट टीम जनपद एटा) 8. है0का0 समय सिंह 9. है0का0 रियाज खान 10. है0का0 विष्णु गोस्वामी 11. का0 उमंग चैधरी 12. का0 शीषपाल 13. है0का0 अमित तौमर (सर्विलांस टीम जनपद एटा) 14. का0 जितेन्द्र राघव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रुपए नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow