UP mainpuri Crime : दुष्कर्म का वीडियो बनाकर आयेदिन नौचता शरीर, युवती के फैसले से मची खलबली

Apr 11, 2024 - 08:28
0 470
UP mainpuri Crime : दुष्कर्म का वीडियो बनाकर आयेदिन नौचता शरीर, युवती के फैसले से मची खलबली

block-350 block-350

UP मैनपुरी। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया तो वह पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। दहशत में आई पीड़िता ने जहर खा लिया।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे सैफई रेफर किया गया है। वहीं पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। नगर के एक मुहल्ले की निवासी महिला ने 11 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह अपने घर में कुल्हड़ बनाने का काम करती है। उसके पति बाहर रहकर मिट्टी की मूर्तियां बनाने का काम करते है।

 पंकज निवासी नगला रते, महिला के घर कुल्हड़ लेने आता था। इस दौरान पंकज ने महिला को झांसे में ले लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोपित ने बनाया था वीडियो महिला के मुताबिक पंकज ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। जिसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर आए दिन दुष्कर्म करने लगा।

घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकी। महिला का आरोप है कि पहले तो पुलिस उसकी प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करती रही। बाद में उसने उच्चाधिकारियों की शरण ली तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।

लेकिन सही धाराएं लगाने के बजाय 506, 328, 493 आइपीसी के तहत मामले में कार्रवाई शुरू की। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसका हौसला बढ़ गया। वह पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। घर में रखा जहर खा लिया आरोपित की धमकी से तंग आकर गुरुवार को महिला ने घर में रखा जहर खा लिया। स्वजन उसे अस्पताल ले गए।

जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। आरोपित की तलाश में कई जगह दबिश दी जा चुकी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User