Etah Crime : छेड़छाड़ व 307 का आरोपी गिरफ्तार 5 फरार

Apr 02, 2024 - 14:31
0 259
Etah Crime : छेड़छाड़ व 307 का आरोपी गिरफ्तार 5 फरार

block-350 block-350

एटा। थाना कोतवाली नगर को मिली सफलता,थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी तथा जानलेवा हमले की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं-98/24 धारा 147/148/149/ 323/324/325/354ख/307/452/504/506 भादवि0 के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त अकील अहमद पुत्र शकील बाबू निवासी होली मोहल्लाथाना कोतवाली नगर एटा को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त गण द्वारा राय मशवरा के तहत वादी ज्योति के साथ धार दार हथियारों आदि के साथ हमला व छेड़खानी हुई थी। घटना के समय से सभी अभियुक्त फरार चल रहे हैं। एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है 5 फरार है  तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता - 1.अकील अहमद पुत्र शकील बाबू निवासी होली मोहल्लाथाना कोतवाली नगर एटा। अन्य परिवारी जन अभियुक्त फरार हैं। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - 1.प्र0नि0 अरूण पवार कोतवाली नगर 2.उ0नि0अश्वनी शर्मा 3.का0 अनिल

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User