Lok Sabha elections 2024, जानें देश के सांसदों के खिलाफ हैं आपराधिक मामले दर्ज

Mar 30, 2024 - 14:44
0 223
Lok Sabha elections 2024, जानें देश के सांसदों के खिलाफ हैं आपराधिक मामले दर्ज

block-350 block-350

नई दिल्ली। लोकसभा के वर्तमान 514 सांसदों में से 225 (44%) ने बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं।

ADR (Association of Democratic Reforms) ने सांसदों द्वारा दिए गए हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर यह जानकारी दी है। देश के पांच फीसदी सांसद अरबपति हैं। इनकी घोषित संपत्ति 100 करोड़ रुपए से अधिक है।

 ADR की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा सांसदों के हलफनामों की जांच से पता चला है कि 29 प्रतिशत सांसद गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देना, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आरोप शामिल हैं।

भाजपा के पांच सांसदों के खिलाफ दर्ज है हत्या का मामला जिन वर्तमान सांसदों के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं उनमें से 9 हत्या के मामले में आरोपी हैं। इनमें से पांच सांसद भाजपा के हैं। 28 सासंदों ने बताया है कि उनके खिलाफ हत्या की कोशिश के मामले में केस दर्ज किए गए हैं।

इनमें से 21 भाजपा के हैं। इसी तरह 16 वर्तमान सांसदों को महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें रेप का मामला भी शामिल है। किस राज्य में आपराधिक मामलों वाले सांसदों की संख्या है इसकी बात करें तो उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश का नाम आता है।

 इन राज्यों के 50 फीसदी से अधिक सांसदों को आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। ADR की रिपोर्ट में सांसदों की संपत्ति के बारे में भी बात की गई है। सबसे अधिक अरबपति सांसद भाजपा और कांग्रेस के हैं। इनके बाद दूसरी पार्टियों का स्थान है।

सबसे अधिक घोषित संपत्ति वाले शीर्ष तीन सांसद नकुल नाथ (कांग्रेस), डीके सुरेश (कांग्रेस), और कनुमुरु रघु राम कृष्ण राजू (निर्दलीय) हैं। इनकी संपत्ति सैकड़ों करोड़ रुपए है। देश के 73 प्रतिशत सांसदों में से अधिकांश के पास स्नातक या उच्च शैक्षणिक योग्यता है। मौजूदा सांसदों में से केवल 15 प्रतिशत महिलाएं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User