अमांपुर 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद ।

Mar 20, 2024 - 19:49
0 12
अमांपुर 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद ।

block-350 block-350

अवैध शराब के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, जनपद के थाना अमांपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब का निर्माण करते 01 अभि0 को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद ।

 कासगंज पुलिस अधीक्षक रजत कौशिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में दिनाक 20.03.2024 को थाना अमांपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त आदेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम लच्छिमपुर थाना अमांपुर जनपद कासगंज को अवैध कच्ची शराब निष्कर्षण करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । अभि0 के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 62/24 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User