एटा का लड़का पतला है, दुल्हन ने बरात आने से पहले शादी से किया मना

Mar 15, 2024 - 10:36
0 675
एटा का लड़का पतला है, दुल्हन ने बरात आने से पहले शादी से किया मना

block-350 block-350

UP के एटा में जलेसर नगर के मोहल्ला सराय खानम निवासी युवक की शादी 13 मार्च को होनी थी, लेकिन 1 दिन पहले लड़की ने उसको पतला बताकर नापसंद कर दिया।

लड़का और लड़की का दो दिन दोनों पक्षों में थाने से लेकर तहसील तक समझौते को लेकर बहस चलती रही। बृहस्पतिवार को समझौता हुआ। दोनों पक्षों ने लेन-देन वापस कर रिश्ता खत्म कर दिया। एक दिन पहले किया शादी से मना तीन दिनों तक नगर में यह रिश्ता चर्चा का विषय बना रहा।

लड़की का एक दिन पूर्व शादी से इन्कार करने का मामला बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर के हस्तक्षेप पर खत्म हुआ। सराय खानम निवासी दाऊदयाल के पुत्र करन की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हाथरस के गांव मिर्जापुर निवासी अतर सिंह की पुत्री अंजलि के साथ तय हुई थी।

आज से दो दिन पहले 11 मार्च को लड़की पक्ष द्वारा लगन की रस्म की गई। 12 मार्च की शाम दुल्हन पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। बुधवार को दोनों पक्ष विधायक के आवास पर पहुंचे। जहां वार्ता बेनतीजा रही। जिसके बाद तहसील में समझौते के समय दोनों पक्ष भिड़ गए। बाद में दोनों पक्ष समझौते के लिए राजी हुए।

इस शर्त पर हुआ दोनों पक्षों में समझौता बृहस्पतिवार की सुबह फिर दोनों पक्ष विधायक के आवास पर पहुंचे। जहां उनको समझाते हुए समझौता करा दिया गया। शादी से पहले की रस्मों में एक-दूसरे को दिया गया सामान दोनों पक्षों ने वापस कर दिया।

कोतवाली पुलिस को दोनों पक्षों ने इस मामले कोई कानूनी कार्रवाई न करने का वादा किया। इसके बाद शादी का रिश्ता पूरी तरह खत्म कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अब कोई विवाद की स्थिति नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 2
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User