Haryana New CM: नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए CM

Mar 12, 2024 - 21:15
0 229
Haryana New CM: नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए CM

Nayab Singh Saini Takes Oath as Haryana CM: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने शपथ ले ली है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद, भाजपा ने नायब सिंह सैनी को शीर्ष विधायक दल का नेता घोषित किया गया। कुरूक्षेत्र से लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में हरियाणा भाजपा प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।

सैनी को मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है। नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद मनोहर लाल खट्टर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बीजेपी नेता कंवर पाल गुज्जर ने हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। सैनी का राजनीतिक करियर करीब तीन दशक पहले शुरू हुआ था, जब उन्होंने हरियाणा में बीजेपी के संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया था।

वह 2002 में अंबाला में भाजपा की युवा शाखा के जिला महासचिव बने और 2005 में उन्हें जिला अध्यक्ष नामित किया गया। उन्होंने पार्टी की कई शाखाओं के साथ काम किया है, जिसमें किसानों की शाखा किसान मोर्चा भी शामिल है। वो किसान मोर्चा के राज्य महासचिव थे। 2012 में, उन्हें अंबाला में जिला अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था।

संगठन स्तर पर कई पोस्टिंग के बाद, वह 2014 के राज्य चुनावों में नारायणगढ़ से विधायक चुने गए। 2016 में, उन्हें राज्य मंत्री नामित किया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में, सैनी को कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया था। उन्होंने कांग्रेस के निर्मल सिंह को करीब 4 लाख वोटों के अंतर से हराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User