दिल्ली में कांग्रेस इन्हें दे सकती है टिकट, सामने आई लिस्ट

Mar 08, 2024 - 18:44
0 18
दिल्ली में कांग्रेस इन्हें दे सकती है टिकट, सामने आई लिस्ट

block-350 block-350

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस लागातार उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है। दिल्ली में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर 4:3 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी पहले ही 4 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। अब इंतजार है तो कांग्रेस की लिस्ट का। इस बीच इन दिल्ली की 3 सीटों के लिए कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं।

बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व को इन 3 सीटों के लिए दिल्ली कांग्रेस की तरफ से 7 नामों की लंबी लिस्ट दी गई है। वहीं आलाकमान ने दिल्ली यूनिट को इस लिस्ट में से कुछ नामों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कहा है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली कांग्रेस की ओर से जो लिस्ट दी गई है उसमें चांदनी चौक सीट से तीन नामों के सुझाव दिए गए हैं। इसके अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली से 2 और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से 2 नाम सुझाए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक लिस्ट में चांदनी चौक सीट के लिए जेपी अग्राल, संदीप दिक्षीत और अलका लांबा का नाम दिया गया है। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए अरविंदर सिंह लवली और अनिल चौधरी का नाम सामने आया है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी दिल्ली के लिए राजकुमार चौहान और उदित राज के नाम का सुझाव दिया गया है। बता दें, अलका लांबा इस वक्त महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं जबकि अरविंद सिंह लवली दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

पार्टी हाईकमान ने कहा है कि दिल्ली यूनिट इसी लिस्ट में से तीन उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर आखिरी मंजूरी के लिए वापस भेजे। आप की ओर से कौ-कौन से उम्मीदवार? आम आदमी पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी ने भी जारी की लिस्ट बीजेपी ने दिल्ली की 7 में से पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नामों के ऐलान कर दिए हैं। इसमें उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से कंवलजीत सेहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया गया है. बाकी 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User