पत्रकार समाज कल्याण समिति कासगंज ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

Mar 05, 2024 - 20:27
0 53
पत्रकार समाज कल्याण समिति कासगंज ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

block-350 block-350

जनपद कासगंज पत्रकार समाज कल्याण समिति कासगंज ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

जिला सूचना अधिकारी के विरुद्ध की कार्यवाही की माँग, जिला सूचना अधिकारी कासगंज ने पत्रकारों से की थी अभद्रता, जिलासूचना अधिकारी कासगंज के कुछ पत्रकारों को बताते है फर्जी, जिलासूचना अधिकारी का पत्रकारों के प्रति जो रवैया हैं वह बहुत ही निंदनीय हैं व गलत हैं। जिलासूचना अधिकारी मिथलेश यादव के व्यवहार से पत्रकारों में रोष, जिलासूचना अधिकारी दे रहा है पत्रकारों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी, जनपद कासगंज के जिलासूचना अधिकारी मिथलेश कुमार यादव ने जनपद के पत्रकारों को धमकी दी और उन्हें फर्जी पत्रकार कहा पत्रकार समाज कल्याण समिति कासगंज ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कार्यवाही की माँग की। जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए माँग की है कि जिला सूचना अधिकारी द्वारा पत्रकारों के मान सम्मान को ठेस पहुंची है जिलासूचना अधिकारी को तत्काल हटाया जाय। जिलाधिकारी महोदया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया। मौके पर पत्रकार समाज कल्याण समिति के मण्डल सचिव रंजीत राय, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला संरक्षक भीष्म पाल सिंह, जिला प्रभारी रामेश्वर सिंह, जिलाउपाध्यक्ष उमेश कुमार, जिला महामंत्री अनिल कुमार, रवीश कुमार, विपिन कुमार आदि पत्रकार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User