3 मार्च को चुना जाएगा पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री, कौन है प्रबल दावेदार

Mar 01, 2024 - 08:39
0 17
3 मार्च को चुना जाएगा पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री, कौन है प्रबल दावेदार

block-350 block-350

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सचिवालय ने बृहस्पतिवार को देश के नए प्रधानमंत्री के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शहबाज शरीफ को रविवार को होने वाले निर्वाचन के मद्देनजर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। तय कार्यक्रम के मुताबिक उम्मीदवार शनिवार अपराह्न दो बजे तक अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।

नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन पूरी कर ली जायेगी। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया नवनिर्वाचित सांसदों को सौंपी गई है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 72 वर्षीय शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है।

जबकि उमर अयूब खान जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के उम्मीदवार हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएल-एन को देश में आठ फरवरी को हुए चुनाव के बाद गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User