ढोलना पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

Feb 07, 2024 - 19:44
0 23
ढोलना पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध कासगंज पुलिस का अभियान जारी, थाना ढोलना पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 1390 रुपये नकद व 52 ताश पत्ता बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज  अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर  अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना ढोलना पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण क्रमशः सचिन पुत्र सूबेदार,नरेन्द्र पुत्र पन्नालाल,गजराज पुत्र करनसिहं निवासीगण नगला तकदीर थाना ढोलना जनपद कासगंज को प्र0नि0 अजयवीर सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज मय टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त को कब्जे से 1390 रुपये व 52 ताश पत्ता बरामद किये गये । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना ढोलना पर मु0अ0सं0 28/24 धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User