Gallantry Award: 80 जवानों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड, 6 को कीर्ति चक्र-16 शौर्य चक्र से नवाजे जाएंगे

Jan 25, 2024 - 21:46
0 29
Gallantry Award: 80 जवानों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड, 6 को कीर्ति चक्र-16 शौर्य चक्र से नवाजे जाएंगे

block-350 block-350

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 80 जवानों के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान किया।

 इनमें 12 वे जवान शामिल हैं जो मरणोपरांत इस वीरता पुरस्कार से नवाजे जाएंगे राष्ट्रपति भवन से जिन 80 जवानों को वीरता पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है, इनमें छह को कीर्ति चक्र से नवाजा जाएगा इसके अलावा 16 बहादुरों को शौर्य चक्र मिलेगा।

53 जवान सेना मेडल से नवाजे जाएंगे. एक जवान नौसेना मेडल और 4 वायुसेना मेडल से नवाजे जाएंगे. वीरता पुरस्कारों के साथ राष्ट्रपति ने विशिष्ट सेवा मेडल और युद्ध मेडल का भी ऐलान किया. इसके लिए 311 नाम चुने गए. इनमें 31 को परम विशिष्ट सेवा मेडल, चार को उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 59 नाम अति विशिष्ट सेवा मेडल और 10 युद्ध सेवा मेडल के लिए चुने गए।

इनमें 38 सेना मेडल और 10 नौसेना मेडल तथा 14 वायुसेना मेडल दिए जाएंगे. इसके अलावा 130 नाम विशिष्ट सेवा मेडल के लिए घोषित किए गए। इन्हें मिलेगा कीर्ति चक्र इस साल छह जवानों को कीर्ति चक्र से नवाजा जाएगा. इनमें सबसे पहला नाम मेजर दिग्विजय सिंह रावत का है, वे 21 बटालियन पैराशूट रेजीमेंट (स्पेशल फोर्स) से हैं।

इसमें दूसरा नाम मेजर दीपेंद्र विक्रम का है, जो सिख रेजीमेंट की 4th बटालियन में तैनात हैं. इस सूची में पंजाब रेजीमेंट के आर्मी मेडिकल कॉर्प 26 वीं बटालियनमें तैनात कैप्टन अंशुमान सिंह का नाम भी शामिल है जिन्हें मरणोपरांत इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इसके अलावा मेहर रेजीमेंट 21 वीं बटालियन के पवन कुमार यादव को भी कीर्ति चक्र मिलेगा. पैराशूट रेजीमेंट के ही हवलदार अब्दुल मजीद को मरणोपरांत और राष्ट्रीय राइफल्स के 55 बटालियन में शामित पवन कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से नवाजा जाएगा।

इन्हें मिलेगा शौर्य चक्र 1- मेजर मानेव फ्रांसिस, 21 वीं बटालियन, द पैराशूट रेजीमेंट (स्पेशल फोर्स ) 2- मेजर अमनदीप झाकड़, 4th बटालियन द सिख रेजीमेंट 3- कैप्टन एमवी प्रांजल, 63 कॉर्प्स ऑफ सिग्नल, राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत) 4- कैप्टन अक्षत उपाध्याय, 20 बटालियन, जाट रेजीमेंट 5- नायब सूबेदार संजय कुमार भंवर सिंह, 21 बटालियन, द महर रेजीमेंट 6- हवलदार संजय कुमार, 9 असम राइफल्स सेना 7- राइफलमैन आलोक राव, 18 असम राइफल्स (मरणोपरांत) सेना

8 – श्री परषोत्तम कुमार, सी/ओ 63वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स सेना (सिविलियन) 9- लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बेहरा, नौसेना 10- विंग कमांडर शैलेश सिंह, फ्लाइंग (पायलट) वायु सेना 11- फ्लाइट लेफ्टिनेंट हृषिकेश जयन करुथेदथ, फ्लाइंग (पायलट) वायु सेना 12- सहायक कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह, 205 कोबरा सीआरपीएफ 13- उप पुलिस अधीक्षक मोहन लाल जम्मू-कश्मीर पुलिस 14- सहायक उप निरीक्षक अमित रैना जम्मू-कश्मीर पुलिस 15- सब इंस्पेक्टर फ़रोज़ अहमद दार जम्मू-कश्मीर पुलिस 16- कांस्टेबल वरुण सिंह जम्मू-कश्मीर पुलिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User