महिला सिपाही के पति को लेकर टीचर हुई फरार

Jan 19, 2024 - 10:58
0 790
महिला सिपाही के पति को लेकर टीचर हुई फरार

block-350 block-350

बिहार के दरभंगा जिले से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक महिला सिपाही को अपने घर में बीपीएससी से चयनित होकर आई शिक्षिका को किराए का कमरा देना काफी महंगा पड़ गया।

बीपीएससी शिक्षिका और महिला सिपाही के पति के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। जनवरी में महिला सिपाही के पति को अपने प्रेम जाल में फंसाकर फरार हो गई। इसे लेकर महिला सिपाही ने लहेरियासराय थाने में आवेदन दिया है।

थाने में दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है वह अपने पति के साथ अपनी दो वर्ष की बच्ची के साथ सैदनगर में किराए का मकान लेकर रहती थी। अभी वर्तमान में वह पुलिस केंद्र के सरकारी आवास में रह रही है।

महिला सिपाही ने बताया कि जिस समय वह किराए के मकान में रहती थी उसी समय पड़ोस के गांव की रहने वाली लड़की किसी के माध्यम से मुझसे जान-पहचान कर बीपीएससी शिक्षक की काउंसिलिंग में आई थी। इस दौरान वह करीब एक माह तक उसके किराए के मकान में रही।

महिला सिपाही जब ड्यूटी चली जाती थी तो उसका पति और महिला टीचर मकान में अकेले रह जाते थे। इसी दौरान उसके पति का उसके साथ अवैध संबंध हो गया। कुछ दिन बाद उक्त शिक्षिका का बहेड़ी प्रखंड के एक मध्य विद्यालय में पोस्टिंग हो गया। महिला सिपाही ने बताया कि उनका पति कुछ दिन पहले अचानक बिना बताए चले गए हैं।

जब मैं शिक्षिका से बात करती हूं तो वह मुझे धमकी देती है। जब पति के मोबाइल पर बात करती हूं तो वह कहते हैं कि मुझे शिक्षिका के साथ ही रहना है। लहेरिया सराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि इस सम्बंध में आवेदन मिला है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User