मेरे बच्चे तय करेंगे वो हमारे साथ रहेगी या नहीं, ANJU का पति अरविंद

Jul 25, 2023 - 08:37
0 310
मेरे बच्चे तय करेंगे वो हमारे साथ रहेगी या नहीं, ANJU का पति अरविंद

block-350 block-350

मुझे नहीं पता वो कब और क्यों पाकिस्तान पहुंच गई. मुझे तो उसने कुछ और ही कहा था. उसने पहली बार मुझसे झूठ कहा है. अब मेरे बच्चे तय करेंगे वो हमारे साथ रहेगी या नहीं... ऐसा कहना है राजस्थान से पाकिस्तान के लाहौर पहुंची अंजू के पति अरविंद के. दरअसल, अरविंद की पत्नी अंजू उन्हें झूठ बोलकर पाकिस्तान पहुंच गई हैं।

वहीं, अंजू ने मीडिया को बताया कि हां मैंने पाकिस्तान जाने की बात किसी को नहीं बताई. लेकिन मैं 2 से 4 दिन में लौट आऊंगी। अरविंद के मुताबिक, अंजू चार दिन पहले घूमने जाने का बोलकर घर से निकली थी. पूछने पर अंजू ने कहा था कि जयपुर जा रही हूं, कुछ दिनों में लौट आऊंगी. अरविंद ने बताया, ''अंजू लगातार WhatsApp कॉलिंग के जरिए मेरे साथ कॉन्टेक्ट भी है. रविवार को भी अंजू व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए मुझसे बात की थी ।

तब उसने मुझे बताया कि वह पाकिस्तान के लाहौर में है और 2 दिन में वापस आ जाएगी। लेकिन अंजू के इस तरह बिन बताए पाकिस्तान जाने से अरविंद काफी नाराज हैं. उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि, ''मुझे नहीं पता कि वो लाहौर क्यों गई है और उसने वीजा और अन्य सामान कैसे प्राप्त किया. मैं आमतौर पर अपनी पत्नी के फोन की जांच नहीं करता हूं. यह सीमा हैदर के मामले से जुड़ा नहीं है क्योंकि मेरी पत्नी के पास सभी दस्तावेज हैं. मैंने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. लेकिन अब मेरे बच्चे तय करेंगे कि जब अंजू वापस लौटेगी तो हम उसके साथ रहेंगे या नहीं।

पहली बार बिना बताए गई अंजू' अरविंद ने आगे कहा, ''यह पहली बार था जब वो मुझे बताए बिना कहीं गई है. यह धोखा है. मैं उसके माता-पिता को बुलाऊंगा और हम साथ बैठकर आगे उठाए जाने वाले कदम पर फैसला करेंगे. मैं सरकार से अपील करता हूं कि अगर उसके पास सभी कानूनी दस्तावेज हैं तो उसे वापस आने की अनुमति दी जानी चाहिए।

घूमने और शादी अटेंड करने आई हूं' उधर अंजू ने इस मामले को लेकर कई बातें 'राजस्थान तक' के ललित यादव से शेयर कीं. उन्होंने बताया कि वो इस समय वो पेशावर से आगे दीर अपर इलाके में हैं और सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा, ''मैं यहां घूमने आई हूं. मैंने सभी लीगल फॉर्मेट को फॉलो किया है. सब कुछ प्लानिंग और तैयारी करके आई हूं. और यहां एक शादी थी उसमें भी शामिल होना था. मैं बाघा बार्डर से पाकिस्तान पहुंची हूं. सबसे पहले मैं भिवाड़ी से दिल्ली आई थी. दिल्ली से अमृतसर पहुंची. उसके बाद बाघा बॉर्डर फिर वहां से पाकिस्तान पहुंची हूं।

मेरा मामला सीमा हैदर जैसा नहीं' उन्होंने कहा कि लोग मुझे लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं कि मैं पाकिस्तान में नसरुल्लाह से सगाई करने आई हूं. लोग इसे सीमा हैदर मामले से भी जोड़कर देख रहे हैं तो मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मेरा मामला सीमा जैसा नहीं है. मैं 2 से 4 दिन में वापस भारत लौट आऊंगी. नसरुल्ला से फेसबुक के जरिए साल 2020 में मेरी बातचीत शुरू हुई थी. लेकिन लोग बेवजह मेरा नाम उसके साथ जोड़ रहे हैं। अंजू ने ये भी बताया कि उनके पति अरविंद के साथ पहले से ही संबंध अच्छे नहीं रहे हैं. वो सिर्फ बच्चों की खातिर अरविंद के साथ रह रही थीं. अब मैं भारत आकर पति से अलग बच्चों के साथ रहना चाहती हूं. फिलहाल मैं पति के साथ एक साथ रहती थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User