Delhi Pollution: अब चल सकेंगे BS-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल के वाहन

Jan 02, 2024 - 10:23
0 24
Delhi Pollution: अब चल सकेंगे BS-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल के वाहन

block-350 block-350

नई दिल्ली। प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप समिति ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप)-तीन की पाबंदियों को वापस ले लिया है।

इसके साथ ही अब एनसीआर में निजी निर्माण कार्यों पर लगी पाबंदी हट गई है। बीएस-3 पेट्रोल एवं बीएस-4 डीजल चालित चार पहिया वाहन भी चल सकेंगे। तेज हवा के असर से एक्यूआइ में सोमवार को हुए सुधार के बाद शाम को ग्रेप की उप समिति की बैठक हुई।

जिसमें प्रदूषण स्तर की समीक्षा की गई। बैठक में कहा गया कि प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ है और अगले कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता के दोबारा 'गंभीर' श्रेणी में जाने के आसार नहीं हैं। इसी को देखते हुए ग्रेप-तीन की पाबंदियां वापस लेने का फैसला लिया गया।

ग्रेप एक और दो की पाबंदियां जारी रहेंगी। मालूम हो कि उप समिति ने 22 दिसंबर को ग्रेप के तीसरे चरण की पाबंदियां लगाई थीं। ग्रेप-तीन की पाबंदियों में निजी निर्माण और ध्वस्तीकरण पर पाबंदी लगी थी। लाखों की संख्या में लोग निर्माण सेक्टर में काम करते हैं, इसलिए इन पाबंदियों का असर इन सभी पर पड़ रहा था।

बहुत सारे निर्माण कार्य अधूरे पड़े थे। वहीं, स्टोन क्रशर आदि का संचालन भी अब किया जा सकेगा। ग्रेप-तीन के तहत बीएस-3 वाले पेट्रोल और बीएस-4 वाले डीजल चार पहिया वाहनों (कारों ) पर प्रतिबंध लगा हुआ था।

यह पाबंदी दिल्ली के साथ एनसीआर के गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी थी। अब प्रतिबंधों को हटाए जाने से गतिविधियां बढ़ेंगी और निर्माण श्रमिकों को भी काम करने का फिर से मौक मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User