जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटना व यातायात व्यवस्था संबंधी की गोष्ठी।

Dec 18, 2023 - 17:47
0 22
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटना व यातायात व्यवस्था संबंधी की गोष्ठी।

block-350 block-350

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटना व यातायात व्यवस्था संबंधी की गोष्ठी।

 कासगंज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटना एवं यातायात व्यवस्था सम्बन्धी गोष्ठी कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश । दिनांक 18 दिसम्बर 2023 को जिलाधिकारी सुधा वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा जिला कलैक्ट्रैट स्थित रुद्राक्ष सभागार में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं कस्बों में लगने वाले वाहनों के जाम के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय गोष्ठी आयोजित की गयी एवं जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं बस स्टैण्ड तथा कस्बे में वाहनो से लगने वाले जाम के सम्बन्ध में आवश्यक कार्य योजना तैयार करने तथा सर्दी एवं कोहरे के मौसम में वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाने तथा सड़को को गड्ढे मुक्त रखने व दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के उचित इलाज की व्यवस्था हेतु सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस दौरान सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग,चिकित्सा विभाग,परिवहन विभाग व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User