हत्यारा कृपाल गिरफ्तार: अवैध संबंध में हेम सिंह को मारी गई थी गोली

Dec 18, 2023 - 10:10
0 47
हत्यारा कृपाल गिरफ्तार: अवैध संबंध में हेम सिंह को मारी गई थी गोली

block-350 block-350

हत्यारा कृपाल गिरफ्तार: अवैध संबंध में हेम सिंह को मारी गई थी गोली

फर्रुखाबाद। थाना कंपिल पुलिस ने हेम सिंह शाक्य हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी कृपाल सिंह को गिरफ्तार का लिया है। थाना पुलिस ग्राम सिवारा मुकुट निवासी कृपाल सिंह पुत्र कप्तान सिंह को तमंचे सहित गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि 5 नबम्बर को श्रीमती सुनीता देवी पत्नी हेम सिंह शाक्य निवासी ग्राम सिवारा मुकुट द्वारा तहरीर दी गयी कि उसके पति रोजाना की भांति घर के बाहर चबूतरे पर सोये थे। रात्रि करीब 1.30 बजे फायर की आवाज सुनी।

आवाज सुनकर बाहर जाकर देखा कि पति हेम सिंह की किसी व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एसपी डाक्टर सिंह ने बताया कि दौराने विवेचना अभियुक्त कृपाल सिंह पुत्र कप्तान सिंह का नाम प्रकाश में आया। कम्पिल पुलिस द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त कृपाल सिंह को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया।

उसकी निशां देही पर आला कत्ल एक अदद तमंचा 315 बोर तथा 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त कृपाल ने पुलिस को बताया कि मैं और हेम सिंह काफी अच्छे दोस्त थे। जिसकी वजह से हेम सिंह का हमारे घर भी आना जाना था।

 इसी बीच हेम सिंह का मेरी पत्नी से अवैध सम्बन्ध हो गया जिसकी बजह से मैने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। 9 दिसंबर की रात में हेम सिंह घर के बाहर सो रहा था। मैनें जो तमंचा बरामद कराया है इसी तमंचे से हेम सिंह को गोली मार दी मैं वहां से भाग गया मुझे कोई देख नहीं पाया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User