कासगंज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सहावर तहसील में सम्पन्न हुआ समाधान दिवस।

Dec 16, 2023 - 20:23
0 22
कासगंज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सहावर तहसील में सम्पन्न हुआ समाधान दिवस।

block-350 block-350

जनपद कासगंज की सभी तहसीलों में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा तहसील सहावर में सुनी गई जन समस्याएं ।

कासगंज दिनांक 16 दिसम्बर 2023 को तहसील सहावर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान जिलाधिकारी कासगंज सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा तहसील सहावर में उपस्थित रहकर लोगों की जनसमस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही राजस्व सम्बंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसी दौरान ये भी स्पष्ट किया गया कि तहसील दिवस पर आने वाले प्रकरणों को कतई लंबित न रखा जाए, लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तुरंत निस्तारित किया जाए तथा तहसील दिवस में आए आवेदन पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तय समय से किया जाए । साथ ही निस्तारित की गई समस्या की जानकारी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाए । इस दौरान उपजिलाधिकारी सहावर, तहसीलदार सहावर, थाना प्रभारी सहावर, थाना प्रभारी अमापुर आदि अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User