उद्योगपति रतन टाटा को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने कॉलर की पहचान

Dec 16, 2023 - 09:14
0 32
उद्योगपति रतन टाटा को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने कॉलर की पहचान

block-350 block-350

मुंबई । टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को लेकर मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया जिसमें कॉलर ने दावा किया कि 'रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दो नहीं तो उनका हाल भी साइरस मिस्त्री जैसा हो जाएगा।

 इस कॉल के आने के बाद मुंबई पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मॉड में है। पुलिस ने अपनी एक टीम को उनकी सुरक्षा देखने के निर्देश दिए। वहीं, दूसरी टीम को कॉलर की जानकारी लेने को कहा गया।

5 दिन से घर से लापता था कॉलर सूत्रों ने बताया कि जब कॉलर से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका फोन बंद था जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी सहायता से और टेलीकॉम कंपनी को मदद से कॉलर का पता लगाया। कॉलर की लोकेशन कर्नाटक में पता चली और जब उसका एड्रेस निकाला गया तो पता चला कि कॉलर पुणे का रहने वाला है।

सूत्रों ने आगे दावा किया कि जिस कॉलर ने कॉल किया वो पिछले 5 दिन से लापता था और उसकी पत्नी ने उसके गुमशुदगी की शिकायत भी पुलिस स्टेशन में की थी। सिज़ोफ्रेनिया से है पीड़ित पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि कॉलर को सिज़ोफ्रेनिया है और वो बिना बताये किसी को घर से फोन लेकर चला गया।

उसी फोन से उसने मुंबई पुलिस के कंट्रोल नंबर पर कॉल कर रतन टाटा को जान से मारने की धमकी दे डाली थी। एक अधिकारी ने बताया कि कॉलर मानसिक रूप से बीमार है, इसी वजह से उसके खिलाफ लीगल एक्शन नहीं लिया गया। उसने फाइनेंस में MBA किया है साथ ही इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई की है। कॉलर ने यह कॉल दो दिन पहले किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User