गल्ले से लदी पिकअप मंडी प्रशासन ने ली हिरासत में, पैसे लेकर छोड़ी

Dec 16, 2023 - 08:13
0 37
गल्ले से लदी पिकअप मंडी प्रशासन ने ली हिरासत में, पैसे लेकर छोड़ी

block-350 block-350

गल्ले से लदी पिकअप मंडी प्रशासन ने ली हिरासत में, पैसे लेकर छोड़ी

 बाद में उपलब्ध कराए प्रपत्र तब जाकर छोड़ी गई पिकअप

कायमगंज /फर्रुखाबाद। एक पिकअप गाड़ी गेहूं तथा धान लोड करके गंतव्य की ओर जा रही थी ।सूचना मिलते ही कृषि उत्पादन मंडी समिति के अधिकारियों ने गाड़ी को कंपिल पहुंचकर रोक लिया । पिकअप गाड़ी में लदे गल्ले से संबंधित कागजात दिखाने के लिए कहा गया ।

किंतु तत्काल मौके पर कोई कागज नहीं दिखा सका । इस पर वाहन को लाकर मंडी समिति परिसर में खड़ा कर दिया गया । बताया गया कि मंडी समिति के सचिव नागेंद्र सिंह शाक्य ने कंपिल में गेहूं व धान लदी पिकअप गाडी हिरासत में ली । मौके पर वाहन का चालक नहीं था। माल संबंधित कागज मांगे तो कोई भी मौके पर नहीं दिखा पाया।

 इस पर सचिव गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर मंडी ले आए। सचिव नागेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि एक पिकअप पकड़ी गई थी। उस वक्त मौके पर प्रपत्र मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाए। इस पर प्रपत्र लाने को कहा गया था। उन्होंने बताया बाद में संबंधित व्यक्ति ने उन्हे लेखपाल से फसली भराकर दी। संबंधित व्यक्ति के मां के नाम जमीन है। वह किसान है। गाडी में लदा गल्ला उसी के खेत की उपज था यह निश्चित हो जाने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User