जनपद कासगंज में ऑपरेशन जागृति’ अभियान चलाकर महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा केबारे में बताया।

Dec 14, 2023 - 19:01
0 24
जनपद कासगंज में ऑपरेशन जागृति’ अभियान चलाकर महिलाओं, छात्राओं  की  सुरक्षा केबारे में बताया।

block-350 block-350

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समाज में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा तथा सम्मान के लिये वैचारिक व व्यावहारिक परिवर्तन के लिये आगरा जोन स्तर पर एक प्रोग्राम ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 14.12.2023 को पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मिशन जागृति टीमों द्वारा थाना कासगंज क्षेत्रांतर्गत प्राइमरी स्कूल ग्राम हिम्मतपुर सई व ग्राम कल्यानपुर में, थाना ढोलना क्षेत्र अंतर्गत राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलिज ढोलना व के0सी0एस0 पब्लिक स्कूल कस्बा बिलराम तथा ग्राम टंडोली माफी में, थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बघेल पुख्ता व ग्राम बनूपुर में, थाना अमांपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम प्राथमिक विद्यालय ग्राम नगला प्रानसुख व ग्राम देवरी में, थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम एगवां व चौधरी मुलायम सिंह यादव इण्टर कॉलिज सहावर में , थाना पटियाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुतुबपुर सराय में, थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला मोड़ में व थाना सिढ़पुरा क्षेत्रान्तर्गत पंचायत भवन ग्राम हमीरपुर तथा चमेली देवी इण्टर कॉलिज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर ऑपरेशन जागृति के सम्बन्ध में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया, हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया व जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया गया एवं ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु जागृत किया गया। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 आदि के बारे में जानकारी व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User