Belagavi Crime News: लड़का भगा ले गया लड़की, माँ को पोल से बांधा कपड़े उतारे कराई परेड, हिली सरकार

Dec 13, 2023 - 08:09
0 395
Belagavi Crime News: लड़का भगा ले गया लड़की, माँ को पोल से बांधा कपड़े उतारे कराई परेड, हिली सरकार

block-350 block-350

Belagavi Crime News: लड़की को साथ भगा ले जाने पर एक लड़के की मां को बड़ा भारी खामियाजा भुगतना पड़ा।

 इस मां को कथित तौर पर इलेक्ट्रिक पोल से बांधकर उसके कपड़े उतारे गए और फिर सबके सामने परेड कराई गई। घटना के दौरान पीड़िता पर हमले भी किए, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटें आई हैं। यह पूरा मामला दक्षिण भारत के कर्नाटक का है।

वहां के बेलागावी में 42 साल की महिला को वारदात के दौरान शिकार बनाया गया। आरोप है कि महिला को इलेक्ट्रिक पोल से बांधने के बाद उसके साथ दरिंदगी हुई। घटना के दौरान उसके कपड़े उतारे गए, परेड कराई गई और फिर हमला भी किया गया।

 दरअसल, पीड़िता का पुत्र एक महिला के साथ भाग गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा था और उन्होंने महिला के साथ यह सब बदसलूकी की। सूबे के गृह विभाग के मंत्री डॉ.जी परमेश्वर ने इस बारे में मंगलवार (12 दिसंबर, 2023) को बताया- मैं पीड़िता के घर गया था, जिसके बाद मैं उसे अस्पताल देखने भी गया।

 सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कानून के तहत इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। हम पीड़िता के बेटे का भी पता लगा रहे हैं। साथ ही उस लड़की को भी ढूंढ रहे हैं, जिसे साथ लेकर वह भागा है। पुलिस कार्यवाही जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User