कासगंज पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण के अभियोग में वांछित 02 अभि0गण को किया गिरफ्तार ।

Dec 09, 2023 - 07:20
0 31
कासगंज पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण के अभियोग में वांछित 02 अभि0गण को किया गिरफ्तार ।

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना कासगंज पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण के अभियोग में वांछित 02 अभि0गण को गिरफ्तार कर, माननीय न्यायलय के समक्ष किया गया पेश ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत कुमार चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 08.12.2023 को थाना कासगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 855/2023 धारा 306 भादवि वांछित 02 अभि0गण 1. मनोज गुप्ता पुत्र स्व0 ओमप्रकाश गुप्ता 2. मंजू देवी पत्नी स्व0 मोहन सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार अभि0गण को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है । गिरफ्तार अभि0गण का विवरण- • मनोज गुप्ता पुत्र स्व0 ओमप्रकाश गुप्ता निवासी नल वाली गली सहावर गेट थाना व जनपद कासगंज • मंजू देवी पत्नी स्व0 मोहन सिंह निवासी नगला अस्तल थाना व जनपद कासगंज पुलिस टीम- • प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिहं थाना व जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User