1500 रुपये के लिए साले ने करदी जीजा की हत्या

Dec 04, 2023 - 09:23
0 191
1500 रुपये के लिए साले ने करदी जीजा की हत्या

block-350 block-350

राजधानी दिल्ली केनांगलोई इलाके में दो दिसंबर को एक शख्स ने उधार लिए 15 सौ रुपये नहीं लौटाने पर अपने जीजा की हत्या कर दी।

 इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्या के आरोपी साले को मुंडका इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक 40 वर्षीय नरेश परिवार के साथ स्वर्ण पार्क इलाके में रहता था और कूड़ा बीनने का काम करता था।

कुछ समय से नरेश की पत्नी बच्चों को लेकर उससे अलग हो गई थी और दूसरे इलाके में रह रही है। दो दिसंबर को पीसीआर से मंगल बाजार स्वर्ण पार्क में हत्या की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक कमरे में नरेश का शव खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।

रिश्तेदार के साथ देखा गया था अंतिम बार : पुलिस कीप्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक नरेश को अंतिम बार उसके दोस्त ने रिश्तेदार महेंद्र उर्फ भोला के साथ देखा था। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने 100 से ज्यादा कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। आरोपी के बारे में सुराग मिलने पर उसे गणपति धर्म कांटा, फिरनी रोड, मुंडका से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। 15 सौ रुपये के लिए वारदात को अंजाम दिया पुलिस की पूछताछ में आरोपी महेंद्र ने बताया कि नरेश ने उससे 15 सौ रुपये उधार लिए थे और वह पैसे नहीं लौटा रहा था। इसके बाद उसने योजना के तहत नरेश के साथ शराब पी और उसके सिर पर ईंट से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बेसुध होने पर वह फरार हो गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User