चलती ट्रेन में कपल ने रचाई शादी, देखने वालों की भीड़ बनाती रही वीडियो

Nov 28, 2023 - 08:27
0 435
चलती ट्रेन में कपल ने रचाई शादी, देखने वालों की भीड़ बनाती रही वीडियो

block-350 block-350

देश में आज भी अधिकतर अरेंज मैरिज ही होते हैं यानी घरवालों की मर्जी से ही शादियां होती हैं।

हालांकि अब देश में लव मैरिज भी खूब हो रहे हैं, जिसमें घरवालों की भी मर्जी शामिल होती है, पर कई बार ऐसा भी होता है कि लड़कियां या लड़के जिसे पसंद करते हैं, उसे घरवाले पसंद नहीं करते। ऐसे में उस कपल की शादी में अड़चन आ जाती है।

ऐसी स्थिति पैदा होने पर कई बार कपल भागकर भी शादी कर लेते हैं. फिलहाल ऐसी ही एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें एक कपल चलती ट्रेन में एक दूसरे से शादी रचाता नजर आता है और उन्हें देखने के लिए ट्रेन में भारी भीड़ जमा हो जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़के ने कैसे चलती ट्रेन में लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया है।

इसके बाद ट्रेन में मौजूद लोगों के सामने ही लड़की उससे लिपट जाती है। फिर बाद में लड़का उसके गले में मंगलसूत्र भी पहना देता है और फिर वहीं पर दोनों एक दूसरे के गले में वरमाला भी डालते नजर आते हैं. इतना करते ही लड़की एक बार फिर उससे लिपट जाती है और साथ ही उसका पैर भी छूती नजर आती है।

इस नजारे को ट्रेन में मौजूद कई सारे लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये घटना आसनसोल से जसीडीह रूट के बीच की है, जहां एक लोकल ट्रेन में कपल ने सबके सामने शादी रचाई।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User