कासगंज सोरों श्रधालुओं की भीड़ के दृष्टिगत अधीनस्थ को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश

Nov 23, 2023 - 15:33
0 28
कासगंज सोरों श्रधालुओं की भीड़ के दृष्टिगत अधीनस्थ को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़  द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश

block-350 block-350

कासगंज सोरों श्रधालुओं की भीड़ के दृष्टिगत अधीनस्थ को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश

 कासगंज सोरों दिनांक 23.11.2023 को शलभ माथुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ एवं सौरभ दीक्षित पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा दिनांक 27 नवम्बर 2023 को सम्पन्न होने वाले आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला सोरों क्षेत्र जनपद कासगंज में मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं मेला क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लिया गया मेला क्षेत्र में हर की पौड़ी की व्यवस्थाओं को देखा गया तथा ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु वाहन पार्किंग एवं आने जाने के रास्तों एवं चौराहों पर पीक आवर्स में यात्रियों को कोई असुविधा न हो के सम्बन्ध में विशेष आदेश निर्देश दिये गये । कस्बा सोरों एक पवित्र तीर्थ स्थल सूकर क्षेत्र है आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर काफी संख्या में आसपास एवं गैर प्रांतों से श्रधालुओं की भीड़ के दृष्टिगत अधीनस्थ को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किया गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान, थाना प्रभारी सोरों भोजराज अवस्थी नगर पालिका अध्यक्ष सोरों व अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User