Viral Video: ड्यूटी के दौरान गाड़ी में बैठकर शराब पी रहा था पुलिसकर्मी

Nov 22, 2023 - 13:36
Updated: 3 years ago
0 24
Viral Video: ड्यूटी के दौरान गाड़ी में बैठकर शराब पी रहा था पुलिसकर्मी

block-350 block-350

वायरल वीडियो : पंजाब में एक तरफ प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ मुहीम चलाई हुई है। वहीं दूसरी तरफ एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमे ड्यूटी दौरान पुलिसकर्मी द्वारा कार में बैठकर शराब पी जा रही है। इस वीडियो से कई तरफ के सवाल उठ रहा है। कहा जा रहा है कि जब आम जनता की सेवा करने वाले ही ऐसा कर रहे है तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा।

 अबोहर के एक पुलिसकर्मी का कार में बैठकर शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। एक एएसआई ड्यूटी के दौरान अपनी गाड़ी में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया। जिसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद तरफ तरफ के सवाल भी उठ रहे है। इस मामले में डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि एएसआई गुरदेव सिंह ने डोडा टी प्वाइंट पर नाका लगा रखा था। रात में उसने गेट पर शराब पीकर ट्रक चालकों से अभद्रता की है, उसकी मेडिकल जांच कराकर उचित कार्रवाई के लिए लिखकर भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User