खेलने गया बच्चा के साथ चार युवकों ने किया कुकर्म, FIR दर्ज

Nov 19, 2023 - 10:58
0 135
खेलने गया बच्चा के साथ चार युवकों ने किया कुकर्म, FIR दर्ज

block-350 block-350

Crime News : हरियाणा के करनाल में असंध थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्चे के साथ चार युवकों ने कुकर्म व मारपीट की है।

 आरोपियों ने बच्चे को चाकू दिखाकर धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। जिसके बाद बच्चे ने डर के कारण किसी को नहीं बताया, लेकिन वारदात के दो दिन बाद जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कुकर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित बच्चे की मां ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे उसका बेटा गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही युवक उसके बेटे को बहला-फुसलाकर स्कूल की दूसरी तरफ ले गए। जहां बच्चे का मुंह बंद कर चारों आरोपियों ने कुकर्म किया। मां ने बताया कि आरोपियों ने उसके बच्चे को करीब आठ बजे छोड़ा।

आरोपियों की धमकी के कारण उसका बेटा सहमा सा रहने लगा। घटना के दो दिन बाद जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उनके पूछने पर उसने बताया कि उक्त लड़कों ने चार नवंबर को जब वह स्कूल में खेल रहा था, उसके साथ गलत काम किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोपी कर चुके मारपीट बच्चे के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चारों आरोपी घटना के बाद भी उसके लड़के के साथ मारपीट कर चुके हैं। जिसकी उन्होंने पहले भी शिकायत दे रखी है। नाबालिग के साथ चार युवकों द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -श्री भगवान, जांच अधिकारी, थाना असंध

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User