Saptahik Rashifal 13-19 नवंबर 2023: जानें आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा

Saptahik Rashifal 13-19 नवंबर 2023: जानें आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा

Nov 12, 2023 - 17:25
 0  30
Saptahik Rashifal 13-19 नवंबर 2023: जानें आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा
Weekly Rashifal
Follow:

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष राशि:

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित कुछ परेशानी बनी रह सकती है। हफ्ते की शुरुआत में व्यर्थ के तनाव तथा वाद विवाद से दूर रहने की सलाह रहेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। हफ्ते के मध्य से आपको आराम मिलेगा, अचानक धन का लाभ मिल सकता है। शिक्षा संबंधी कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी, अगर कोई समस्या है, तो वह दूर होगी। परिजनों का सहयोग लाभ देगा।

वृषभ राशि:

इस सप्‍ताह वृषभ राशि के जातकों को अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी वर्ग के लिए यह हफ्ता पदलाभ में वृद्धि देने वाला रहेगा। व्यापारिक स्थिति इस हफ्ते सामान्य बनी रहेगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। हफ्ते के मध्य में आलस्य आपको परेशान कर सकता है। इस हफ्ते धन प्राप्ति हेतु स्थिति अच्छी बनी रहेगी। संतान से सहयोग मिलेगा तथा प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि:

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। इस हफ्ते धन का लाभ आपको मिलेगा तथा धन से जुडी दिक्क़तें दूर होंगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। इस हफ्ते सेहत सम्बन्धी समस्या आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं। हफ्ते का अंतिम भाग भागदौड़ तथा धन खर्च वाला रहेगा।

कर्क राशि:

इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को शुभफलों की प्राप्ति मिलेगी। धन लाभ को लेकर स्थिति इस हफ्ते अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आपको अपने परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस हफ्ते आपकी जमापूंजी में वृद्धि होने की सम्भावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखेंं, पेट का कोई रोग आपको दिक्कत दे सकता है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

सिंह राशि:

 इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को शुरुआत में धन खर्च का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको संयम के साथ कार्य करना लाभ देगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों तथा अधिकारी के साथ सामंजस्य बना कर चलें। इस हफ्ते कोई पुराना अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आनदं बना रहेगा। किसी व्यापारिक प्रपोजल से आपको लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि:

इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। इस हफ्ते आपकी दैनिक आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में दौड़भाग बनी रह सकती है। जीवनसाथी द्वारा आपको लाभ मिलेगा। संतान की कोई समस्या परेशान कर सकती है। छात्रों के लिए हफ्ता थोड़ा परिश्रम वाला रहेगा। इस हफ्ते भाग्य का साथ मिलने से आपको अचानक कोई लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि:

इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग द्वारा अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते कार्यस्थल पर वाद-विवाद से दूर रहें। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। हफ्ते के मध्य भाग में अचानक धन वृद्धि के योग रहेंगे। संतान के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। हफ्ते का अंतिम भाग कुछ खर्च तथा कार्यों में समस्या दे सकता है।

वृश्चिक राशि:

 इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए एक अच्छा सप्ताह आने वाला है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और यह हफ्ता अच्छे रूप से बित सकता है। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता हासिल होगी और आपको अचानक धन प्राप्त हो सकता है। अधिकारी वर्ग से सदैव के लिए मजबूत रिश्ते बने रहेंगे। इस हफ्ते मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है और संतान के लिए समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बना रहेगा।

धनु राशि:

 इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ शारीरिक और मानसिक तकलीफें हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ होने की संभावना है और व्यापारिक जीवन में नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग आपकी मदद करेगा और पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बंध मधुर रहेंगे।

मकर राशि:

इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए कुछ व्यापारिक लाभ की संभावना है। पारिवारिक जीवन भी अच्छा बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है। हफ्ते के मध्य में आपको दैनिक जीवन में कुछ चुनौतियां हो सकती हैं और शारीरिक थकावट बनी रह सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और धन का व्यय सावधानी से करें। संतान से सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि:

 इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातकों को रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि, कुछ व्यर्थ के खर्च भी हो सकते हैं जो आपको परेशान कर सकते हैं। भाई-बहनों का समर्थन आपकी मदद करेगा और पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ हो सकता है और हफ्ते के अंत में कामकाज में भाग दौड़ अधिक हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि:

इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी और धन संबंधी मामलों में अच्छी खबरें मिल सकती हैं। संतान के साथ कुछ दिक्क़तें हो सकती हैं, लेकिन जीवनसाथी का साथ लाभकारी रहेगा। माता को सुख मिलेगा और छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। शुभ कार्य हेतु धन का व्यय संभव है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow