कासगंज पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का आयोजन व परेड का टोली वार निरीक्षण किया।

Nov 10, 2023 - 12:38
Updated: 3 years ago
0 24
कासगंज पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का आयोजन व परेड का टोली वार निरीक्षण किया।

block-350 block-350

पुलिस लाइन कासगंज में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का मानप्रणाम स्वीकार कर परेड का टोलीवार निरीक्षण किया गया तथा जवानों की ड्रिल परेड एवं शस्त्र हैन्डलिंग आदि के बारे में बताया गया ।इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एण्टी रोमियों स्क्वायड टीमों का निरीक्षण किया गया व एण्टी रोमियों स्क्वायड कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । इसके पश्चात डायल 112 व परिवहन शाखा का निरीक्षण किया और इस दौरान इवेंट पुस्तिका, हिस्ट्री बुक, लॉग बुक आदि संबंधित अभिलेखों को बारीकी से चैक किया तथा वाहनों की साफ सफाई का भी निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारी गण को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात मैस का निरीक्षण किया व मैस की गुणवत्ता का जायजा लिया और मैस की स्वच्छता व गुणवत्ता को देखकर संतुष्टि व्यक्त की ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User