किशोरी की हत्या कर शव को मक्का के खेत में फेंक ने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया अनावरण

Nov 04, 2023 - 19:54
0 40
किशोरी की हत्या कर शव को मक्का के खेत में फेंक ने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया अनावरण

block-350 block-350

एटा । थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत किशोरी की हत्या कर शव को मक्का के खेत में फेंक देने की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण, खेत से मक्का तोड़ते देख दुष्कर्म में असफल होने पर की थी किशोरी की हत्या।

घटना का विवरण- दिनांक 21.08.2023 को वादी द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री घर से पढ़ने के लिए जूनियर हाईस्कूल झकरई गयी हुयी थी, दोपहर 02.00 बजे तक वह घर नहीं पहुंची तो तलाश करने पर उसका शव अशोक कुमार पुत्र रामादास के खेत में मिला। उनकी पुत्री की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गयी है।

 इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मुअसं- 235/2023 धारा 302, 201 भादवि बनाम अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया। इस सनसनीखेज घटना के अनावरण हेतु स्वाॅट तथा सर्विलांस के साथ ही एसआईटी का गठन किया गया, इन टीमों द्वारा लगातार आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई।

गिरफ्तारी का विवरण - दिनांक 04.11.2023 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा समय करीब 10.15 बजे मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्त बृजेश उर्फ विदेशी पुत्र रामदास निवासी झकरई थाना अलीगंज एटा को ग्राम झकरई में बने तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया है।

मुख्य बिन्दु - 1. घटना वाले दिन भी अभियुक्त बृजेश प्रतिदिन की भाॅति अपने खेत की रखवाली कर रहा था। 2. जहाॅ उसने मृतका को अपने खेत से मक्का तोड़ते हुए देख लिया था। 3. अभियुक्त द्वारा मृतका को अकेले मक्का तोड़ते देख उसकी नीयत खराब हो गई और वह उसे बदनीयती से जबरन अंदर खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 4. मृतका द्वारा विरोध करने व चीखने चिल्लाने पर अभियुक्त ने कसकर उसका मुॅह दबा दिया जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गयी। 5. बेहोश होने के उपरान्त अभियुक्त ने इस डर से कि होश में आने पर कहीं वह अपने घर यह बात ना बता दे, भय से मृतका के ही दुपट्टा से उसका गला दबा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। 6. इसके बाद अभियुक्त ने शव छुपाने के लिये उसके ऊपर पास से ही घास उखाड़कर डाल दी। 7. विवेचना के क्रम में अभियोग में धारा 376एबी, 511 भादवि तथा 5एम/6/18 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता - 1. बृजेश उर्फ विदेशी पुत्र रामदास निवासी ग्राम झकरई थाना अलीगंज एटा उम्र करीब 40 वर्ष। गिरफ्तार तथा अनावरण करने वाली टीम - 1. प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह मय टीम थाना अलीगंज 2. निरीक्षक अपराध बेगराम सिंह मय एसआईटी 3. प्रभारी स्वाॅट तथा सर्विलांश मय टीम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User