8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग पर भी मिली गुड न्यूज, जाने ताज़ा अपडेट

Oct 23, 2023 - 20:35
0 477
8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग पर भी मिली गुड न्यूज, जाने ताज़ा अपडेट

block-350 block-350

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में 4 फीसदी का ऐलान किया है, जिसके बाद यह बढ़कर अब 46 प्रतिशत हो गया।

 सरकार का यह ऐलान किसी बूस्टर डोज की तरह माना जा रहा है। दूसरी ओर केंद्र सरकार कर्मचारियों को एक और बड़ी सौगात दे सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।माना जा रहा है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए नए वेतन आयोग का गठन कर सकती है, जिसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को होगा।

 अगर ऐसा हुआ तो फिर यह साल किसी गुड न्यूज की तरह होगा। सरकार ने आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन चर्चा के अनुसार, लोकसभा चुनाव से पहले यह फैसला लिया जा सकता है। वैसे भी केंद्रीय कर्मचारियों नए वेतन आयोग की मांग करते आ रहे हैं। जानिए कौन सा वेतन आयोग बनेगा केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक 7 वेतन आयोग का गठन किया जा चुका है।

सरकार ने साल 2016 में सातवें वेतन आयोग का गठन किया था, जिससे कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में तगड़ा इजाफा देखने को मिला। अब चर्चा है कि सरकार जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। कहा जा रहा है कि सरकार 8वें वेतन आयोग का गठन करेगी, जिसके बाद बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है।

 वैसे सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग पर अभी कुछ नहीं कहा गया है। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, जिससे पहले मोदी गवर्नमेंट की कोशिश हर हाल में एक वर्ग को तोहफा देने की हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो बड़ी संख्या में केंद्रीय कर्मचारियों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा, जो किसी बड़ी खुशखबरी की तरह होंगे।

 डीए बढ़ोतरी के बाद कर्मचारी खुश केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही महंगाई भत्ते(डीए) में 4 फीसदी का इजाफा कर बड़ी खुशखबरी दी, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया। सरकार के इस ऐलान से हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा था। इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की चर्चा भी अब जोर पकड़ रही है, लेकिन सरकार ने कोई आश्वासन नहीं दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User