आबकारी ने दो स्थानों पर छापेमारी कर बरामद की 45 लीटर अवैध कच्ची शराब

Oct 20, 2023 - 20:01
0 23
आबकारी ने दो स्थानों पर छापेमारी कर बरामद की 45 लीटर अवैध कच्ची शराब

block-350 block-350

आबकारी ने दो स्थानों पर छापेमारी कर बरामद की 45 लीटर अवैध कच्ची शराब,दो अभियोग पंजीकृत

फर्रुखाबाद । आबकारी आयुक्त उ0प्र0 के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद के निर्देश पर विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी, फर्रुखाबाद के पर्यवेक्षण में आज जनपद में आबकारी निरीक्षक, सचिन त्रिपाठी, मय स्टाफ कमालगंज क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध ग्राम-भोजपुर में दबिश देकर छापेमारी की। इस दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

जिसके अंतर्गत सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किया। इसके अलावा आबकारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह मय स्टाफ द्वारा रामलीला गड्ढा में दविस दी। जहां 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियोग पंजीकृत किया। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा। जनपद में कुल 45 लीटर शराब बरामद कर दो अभियोग पंजीकृत किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User