यूपी में मजदूर की लगी 'लॉटरी', बैंक खाते में आए 220 करोड़, आयकर ने भेजा नोटिस

Oct 17, 2023 - 09:32
0 353
यूपी में मजदूर की लगी 'लॉटरी', बैंक खाते में आए 220 करोड़, आयकर ने भेजा नोटिस

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक मजदूर का 'लॉटरी' लग गई। लेकिन मजदूर को इस बारे में जानकारी ही नहीं थी। मजदूर को लॉटरी की जानकारी तब हुई जब उसके घर आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा।

दरअसल लालगंज थाना क्षेत्र के बरतनिया निवासी एक मजदूर के बैंक खाते में दो अरब 21 करोड़ 30 लाख सात रुपये जमा हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि इस बैंक खाते के बारे में मजदूर को जानकारी भी नहीं है।

कुछ दिन पहले रजिस्टर्ड डाक से जब आयकर विभाग का नोटिस उसके घर पहुंचा तो मजदूर समेत पूरा परिवार सकते में आ गया। प्रकरण की शिकायत लालगंज थाने में की गई है। बरतनिया निवासी शिवप्रसाद निषाद दिल्ली में मजदूरी करता है। आयकर का नोटिस घर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद वह गांव लौट आया।

इस नोटिस में उसके बैंक खाते से 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख 7 रुपये कैश जमा होने की जानकारी देते हुए निर्माण कार्य के तौर पर हुए भुगतान में 4 लाख 58 हजार 715 रुपये टीडीएस कटने की जानकारी दी गई है। शिवप्रसाद को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसके नाम से ऐसा कौन सा करंट खाता है, जिसमें इतने रुपये जमा किए गए।

 मार्बल की घिसाई करने वाले शिवप्रसाद ने आशंका जताई कि 2019 में उसका पैन कार्ड गुम हो गया था। इसकी मदद से ही किसी ने जालसाजी कर उसके नाम से खाता खोल लिया होगा। इस बाबत लालगंज थाने पर संपर्क करने पर खाते की डिटेल निकालकर प्रकरण की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की सलाह दी गई। जांच के बाद पता चलेगा मजदूर को क्या मिला..?

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User