आप विधायक अमानतुल्ला के घर ED का छापा

Oct 10, 2023 - 10:37
0 17
आप विधायक अमानतुल्ला के घर ED का छापा

block-350 block-350

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के विधायकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

मंगलवार की सुबह-सुबह एक और विधायक के घर ईडी की टीम पहुंची है और जांच कर रही है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मंगलवार की सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है।

खान के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामले केस दर्ज कराया था। इसी मामले में ईडी ने अमानतुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की है। अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए उन्होंने 32 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया था।

 आरोप था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था। इसके अलावा, अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराये पर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने बोर्ड के धन का भी दुरुपयोग किया है, इसमें दिल्ली सरकार से मदद अनुदान शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User