D.El.Ed का रिजल्ट हुआ लीक, इन कर्मचारियों को हो सकती है बड़ी परेशानी

D.El.Ed का रिजल्ट हुआ लीक, इन कर्मचारियों को हो सकती है बड़ी परेशानी.डी.एल.एड. के 2021 और 2022 सत्र में गणित में फेल 107 प्रशिक्षुओं को  बाबुओं ने पास कर दिया।

Oct 08, 2023 - 09:59
0 30
D.El.Ed का रिजल्ट हुआ लीक, इन कर्मचारियों को हो सकती है बड़ी परेशानी

block-350 block-350

UP News: परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने शनिवार को जुलाई में आयोजित डी.एल.एड (बीटीसी) के विभिन्न सत्रों की सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। डी.एल.एड. के 2021 और 2022 सत्र में गणित में फेल 107 प्रशिक्षुओं को  बाबुओं ने पास कर दिया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कानपुर के प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर से फेल प्रशिक्षुओं की मार्कशीट में बदलाव कर दिया गया. मामले की शिकायत मिलने पर डायट प्राचार्य ने जांच की तो गड़बड़ी पकड़ में आई। डायट प्राचार्य ने जांच रिपोर्ट के साथ अपनी रिपोर्ट एलनगंज स्थित परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को भेज दी है। डी.एल.एड सेमेस्टर परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आज दोपहर अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.btcexam.in और www.updeledinfo.in पर देख सकेंगे।

2021 और 2022 के प्रथम सेमेस्टर में डीएलएड के आधे से अधिक छात्र फेल हो गए हैं। डीएलएड 2022 प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत 92424 प्रशिक्षुओं में से 89193 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 50107 फेल हुए और 38810 पास हो सके। इसी प्रकार डीएलएड 2021 प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत 56738 प्रशिक्षुओं में से 56450 ने परीक्षा दी। इनमें से 29396 फेल और 26944 पास हुए। क्रमशः 286 और 75 के परिणाम विभिन्न कारणों से रोक दिए गए हैं। डी.एल.एड 2021 तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत 80136 प्रशिक्षुओं में से 79340 परीक्षा में शामिल हुए और 59743 उत्तीर्ण हुए। जबकि 19,540 फेल हो गए, 54 के नतीजे रोक दिए गए हैं। डीएलएड 2019 तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत 22393 प्रशिक्षुओं में से 21313 ने परीक्षा दी। इनमें से 11657 उत्तीर्ण और 9634 अनुत्तीर्ण हुए। नतीजे रविवार दोपहर से वेबसाइट www.btcexam.in, www.updeledinfo.in पर देखे जा सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User