राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा पहुंचे शिकोहाबाद सरकारी अस्पताल, मरीजों का जाना हालचाल और वितरित किए फल
फिरोजाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शिकोहाबाद स्थित सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी जानकारी ली। साथ ही मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं संस्थानों में सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए माल्यार्पण एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में शिकोहाबाद सरकारी अस्पताल में सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता की। इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से संवाद कर इम्यूनाइजेशन, बीएसवाई एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनने तथा योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले तथा स्वास्थ्य सेवाओं सहित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)