Etah News : एटा में मिलावटखोर दलवीर यादव पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, 15 क्विंटल पनीर मौके पर नष्ट; 176 टीन घी सीज

Oct 09, 2026 - 21:37
0 16
Etah News : एटा में मिलावटखोर दलवीर यादव पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, 15 क्विंटल पनीर मौके पर नष्ट; 176 टीन घी सीज

block-350 block-350

Etah News मिलावटखोर दलवीर यादव पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, 15 क्विंटल पनीर मौके पर नष्ट; 176 टीन घी सीज

एटा। त्योहारों के सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एटा में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। सपना डेयरी, नगला केवल समेत दो स्थानों पर आकस्मिक निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में पनीर, घी, क्रीम और अन्य खाद्य सामग्री बरामद हुई। मौके पर करीब 15 क्विंटल पनीर नष्ट कराया गया, जबकि 176 टीन देसी घी जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिए गए। कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में खलबली मच गई। जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय की जांच आख्या के मुताबिक, 8 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे मुख्यालय से आई टीम और एटा की स्थानीय टीम ने दलवीर यादव बंटू यादव, दिग्गज याद सपना डेयरी, नगला केवल पर छापा मारा।

निरीक्षण के दौरान करीब 15 क्विंटल पनीर, 100 किलोग्राम एसएनएमपीओ, 100 किलोग्राम घी, डेढ़ क्विंटल क्रीम, सात बोरी सोयाबीन दाल, सात किलोग्राम रानीपाल केमिकल और छह डिब्बे रिफाइंड पामोलिन ऑयल बरामद हुआ। टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार ने पनीर के दो, क्रीम का एक, एसएनएमपीओ का एक और घी का एक नमूना संग्रहित किया। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामवीर सिंह ने घी, रिफाइंड पामोलिन ऑयल, सोयाबीन दाल, रानीपाल केमिकल और आरएमओ कटर ऑयल के नमूने लिए। इसके बाद मौके पर करीब 15 क्विंटल पनीर को गड्ढे में दबाकर नष्ट कराया गया और अन्य सामग्री को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान डेयरी संचालक विचित्र वीर सिंह पुत्र दलवीर सिंह तथा मालिक दलवीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के खिलाफ कोतवाली देहात, एटा में तहरीर दी गई। विभाग ने संचालक का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर प्रतिबंध आदेश भी जारी कर दिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। 9 अक्टूबर को कासगंज रोड स्थित नगला अतीत की बाबा डेयरी पर भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां 176 टीन तैयार घी और 100 किलोग्राम मक्खन पाया गया। टीम ने घी के दो और क्रीम का एक नमूना लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया। घी की गुणवत्ता की रिपोर्ट आने तक सभी 176 टीन सीज कर दिए गए, जबकि मक्खन को नष्ट करा दिया गया। विभागीय आख्या के अनुसार, दोनों कार्रवाइयों में कुल 13 नमूनों की एक-एक प्रति फॉर्म-VI की दो प्रतियों के साथ मुख्यालय से आई टीम को सौंप दी गई, ताकि उन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए जमा कराया जा सके। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों के अनुपालन की स्थिति स्पष्ट होगी। भारी मात्रा में खाद्य सामग्री मिलने, पनीर नष्ट कराने और घी सीज किए जाने की कार्रवाई ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने से पहले किसी सामग्री को मिलावटी या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक घोषित करना उचित नहीं होगा। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है और संबंधित कारोबारियों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User