गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

Oct 03, 2026 - 10:47
0 0
गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

block-350 block-350

गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

एटा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्रॉस कंट्री दौड़, स्वच्छता जागरूकता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, सत्य, अहिंसा एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में हुआ। जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चंद्र प्रकाश पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, उप जिलाधिकारी अनवर राशिद फारूखी, उप जिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल समेत कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।

प्रिंटिंस गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी। इसके बाद गांधीजी की प्रिय धुन ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गायन किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने गांधीजी के सादगीपूर्ण जीवन, सत्य और अहिंसा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा स्वच्छता एवं सामाजिक भेदभाव के खिलाफ किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके सत्य, अहिंसा, ग्राम स्वराज, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के सिद्धांत समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनसेवा की भावना के साथ ईमानदारी एवं निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपनी समस्याएं लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात संवेदनशीलता से सुनी जाए और उसके प्रकरण का नियमानुसार प्रभावी एवं ईमानदारी से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसामान्य की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान और विकास कार्यों में तेजी जनपद के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन को भी प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उन्होंने ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ के आदर्श को अपनाकर देशहित में समर्पित भाव से कार्य किया। उनके कार्यकाल में कृषि एवं हरित क्रांति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई तथा देश की सुरक्षा और सेना की मजबूती के लिए भी उल्लेखनीय प्रयास किए गए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली प्रिंटिंस गर्ल्स स्कूल की छात्राओं एवं उनकी शिक्षिका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अविरल तिवारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। संचालन दीपक सक्सेना ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User