मैनपुरी जिला कारागार में तीन दिवसीय एचआईवी-टीबी जांच शिविर का शुभारंभ
मैनपुरी जिला कारागार में तीन दिवसीय एचआईवी-टीबी जांच शिविर का शुभारंभ
मैनपुरी (अजय किशोर) उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी लखनऊ के निर्देशों के तहत मंगलवार को मैनपुरी जिला कारागार में तीन दिवसीय विशेष एचआईवी-टीबी जांच शिविर की शुरुआत की गई है। यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशुतोष की देखरेख में संचालित किया जा रहा है, जिसमें कैदियों के स्वास्थ्य की विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिला कारागार के चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्ञानेन्द्र गुप्ता ने इस दौरान स्पष्ट किया कि सरकार जेल में बंद सभी कैदियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उनका यह भी मानना है कि कई बार उचित जानकारी के अभाव में बंदी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, इसलिए ऐसे शिविर उनके बचाव के लिए बेहद जरूरी हैं।
दिशा क्लस्टर आगरा की प्रतिनिधि दीप्ति सिंह ने जानकारी दी कि 17 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी बंदियों की एचआईवी, सिफलिस, टीबी, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया के दौरान जो भी बंदी पॉजिटिव पाए जाएंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा। शिविर के पहले दिन ही कुल 268 बंदियों के स्वास्थ्य की जांच सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक शशांक पांडेय, जेलर जितेंद्र कश्यप, डिप्टी जेलर रतन प्रिया सहित नरसिंह राठौर, अंशू पांडेय, विकास गुप्ता, वाईपी सिंह और राकेश योगेश कुमार जैसे कई अन्य अधिकारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)